Bijnor: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव छोड़कर पति फरार, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस
Bijnor News : बिजनौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला का पति शव छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के धामपुर में मोहल्ला नई सराय में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल किशन अवतार का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा।
बताया गया कि मोहल्ला नई सराय में किराये के मकान में बहराइच जनपद निवासी जुल्फकार परिवार के साथ रह रहा है। जहां मंगलवार को उसकी पत्नी नूरजहां (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जुल्फकार पत्नी के शव और बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मकान स्वामी के पुत्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग
मकान स्वामी के पुत्र ने बताया कि जुल्फकार दिव्यांग है। वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार के साथ उनके यहां किराये पर रहता था। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता लग सकेगा।
यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा