{"_id":"68d1994aa69305c76a0bc784","slug":"a-watchman-was-shot-while-guarding-the-tank-bijnor-news-c-27-1-bij1007-160828-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टंकी पर रखवाली के लिए जा रहे चौकीदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टंकी पर रखवाली के लिए जा रहे चौकीदार को गोली मारी
Tue, 23 Sep 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। घर से टंकी की रखवाली करने जा रहे चौकीदार विकास कुमार (50) पुत्र ध्यान सिंह निवासी नरगदी गंधु को रविवार रात पीछे से गोली मार दी गई। गोली उसकी जांघ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
नरगदी गंधु गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नहटौर-शादीपुर मार्ग के किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण चल रहा है। इस पर गांव निवासी विकास कुमार आउटसोर्सिंग से चौकीदार का काम करता है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाने के बाद घर से टंकी की रखवाली के लिए पैदल ही जा रहा था। विकास का कहना है कि जब वह मुख्य सड़क से उतरकर टंकी की ओर बढ़ा तो किसी व्यक्ति ने पीछे से उस पर फायर झोंक दिया।
गोली उसकी दाहिनी जांघ को चीरती हुई निकल गई। उसने किसी तरह फोन कर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने विकास से जानकारी ली तथा मौके का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।