{"_id":"61b641256ff51d643d6dd022","slug":"a-walking-tour-with-drums-and-drums-bijnor-news-mrt568769654","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई पैदल यात्रा
विज्ञापन
अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर के समीप गाजीपुर से आंदोलन से वापस लौटे किसानों का स्वागत करते अन्य किसान ?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई पैदल यात्रा
अफजलगढ़। गाजीपुर बार्डर पर एक साल से चल रहे आंदोलन के समाप्त होने पर ब्लाक क्षेत्र के किसान भी वापस लौटे, जिनका बैंड-बाजे व अनेक स्थानों पर मालाएं पहना व फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। काफी संख्या में किसान व भाकियू कार्यकर्ता द्वारिकेश शुगर मिल के समीप एकत्र हो गए।
रविवार को सुबह ब्लॉक क्षेत्र का किसान ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर से धरना समाप्त कर अपने टैक्टर ट्राली, टेंट व अपना अन्य सामान वापस लेकर अपने अपने घरों को लौटे, जिनका क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ताओं व किसानों ने भूतपुरी पहुंचने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र का एक ट्रैक्टर ट्राली 13 महीने से लगातार बॉर्डर पर खड़ा हुआ था। कानूनों की वापसी होने तक बॉर्डर पर रहने का संकल्प लिया था। वापस लौट रहे किसानों का भूतपूरी तिराहा से ढोल नगाड़े व फूलों से स्वागत करते हुए द्वारिकेश शुगर मिल तक लाया गया। शुगर मिल से गुरुद्वारे तक पैदल यात्रा निकाली।
इसके अलावा शुगर मिल पर मिष्ठान वितरण कर ट्रैक्टर ट्राली मालिक का सरोपा भेंट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, कमलजीत सिंह, सपा नेता शैलेंद्र चौहान, गुरचरन सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, अमरदीप सिंह, विजेंद्र सिंह, मदन राणा, अमरीक सिंह तथा कुलविंदर सिंह सहित काफी संख्या में किसान व भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।