फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A truck rammed into the highway

हाईवे पर चलते ट्रक में आग लगी

Sat, 02 Feb 2019 11:44 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 02 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
A truck rammed into the highway
बिजनौर-मुरारादाबाद हाइवे पर ग्राम पैजनियां के पास ट्रक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव पैजनियां के निकट प्लास्टिक दाने से लदे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की भीषण लपटों से हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाकर करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पानीपत से एक ट्रक प्लास्टिक दाना भरकर कानपुर के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार रात ट्रक मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव पैजनियां के निकट से होकर गुजर रहा था। चालक मुस्तफा के अनुसार चलते ट्रक के पहिये में अचानक बर्स्ट हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में पलटने से बच गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक की उस ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों ट्रक टकराने से प्लास्टिक दाना भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से ट्रक में आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में लगी आग की भीषण लपटों से हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने चांदपुर और बिजनौर से फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।  थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed