फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A truck found in Bijnor's Noorpur overturned

Bijnor news:गन्ने से लदा ट्रक पलटा, चालक के दबने से मचा हडकंप, पढ़ें कैसे बचाई पुलिस ने युवक की जान

Sun, 04 Dec 2022 02:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

बिजनौर के नूरपुर में मिल जा रहा एक मैजिक ट्रक पलट गया। जिसमें चालक ट्रक के निचे दब गया था। जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दो घंटे की मश्शक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला है। युवक को सकुशल देख सभी लोग हैरान रह गये। 
 

विज्ञापन
A truck found in Bijnor's Noorpur overturned
गन्ने से लदा ट्रक पलटा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जाको राखे साईयां मार सके न कोय, ये कहावत उस समय साकार हुई जब गन्ने से लदा ट्रक एक मैजिक (छोटा हाथी) के ऊपर पलट गया और मैजिक चालक ट्रक के नीचे दब गया। दो घंटे तक वह ट्रक के नीचे दबा रहा। पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर उसे बाहर निकाला तो उसे सकुशल देखकर सभी हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन


मामला शनिवार की देर रात  करीब 10 बजे का है। धामपुर थाने के गांव पाडली  निवासी अनुराग (23) मैजिक (छोटा हाथी) चलाता है। शनिवार को वह अमरोहा से वापस लौट रहा था। शिवाला कलां में नींद आने पर उसने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर आराम करने लगा। इस दौरान क्रय केंद्र से गन्ना लादकर मिल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसके वाहन के ऊपर पलट और वह ट्रक के नीचे दब गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Winter season: बढ़ी ठंड तो बीमारियों की चपेट में आए बच्चें, रखना है स्वस्थ, तो रखे ये विशेष ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना पर शिवाला कलां व नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो क्रेन व जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसपी देहात रामअर्ज व सीओ सुनीता दहिया भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद ट्रक के नीचे दबे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उसे मामूली चोट के अलावा कोई नुकसान नही हुआ। युवक को सकुशल देखकर सभी ने राहत की सांस ली।

A truck found in Bijnor's Noorpur overturned
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सूझबूझ से बचाई युवक की जान
गन्ने के ट्रक के नीचे दबे युवक के बचने की किसी को उम्मीद नही थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई व सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।
शनिवार की रात जब मैजिक चालक अनुराग के गन्ने के ट्रक के नीचे दबने की सूचना मिली तो नूरपुर व शिवाला कलां पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दो क्रेन व एक जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाना शुरू किया, लेकिन गन्ना बार बार फिसलकर वहीं गिर जाता था।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT:  हिंडन व कृष्णा नदी पुल की तकनीकी जांच शुरू, बड़ौत-मेरठ मार्ग रूट किया डायवर्ट

काफी देर बाद नूरपुर थानाध्यक्ष नीरज शर्मा की सलाह पर दोनों क्रेनों की मदद से पूरे टूक को गन्ने समेत उठाया गया और उसके नीचे दबे अनुराग को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैजिक के केबिन में होने के कारण उसे गैप मिल गया और ट्रक का पूरा बजन अनुराग के ऊपर नही आया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed