{"_id":"6353eeb744651b3486777ed5","slug":"a-sadhu-was-murdered-in-village-kasampur-of-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में सनसनीखेज वारदात: वर्चस्व में साधु की हत्या, दान के पैसों को लेकर चल रही थी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में सनसनीखेज वारदात: वर्चस्व में साधु की हत्या, दान के पैसों को लेकर चल रही थी लड़ाई
Sat, 22 Oct 2022 06:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Oct 2022 06:53 PM IST
सार
बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नहटौर में गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर रहने के वर्चस्व को लेकर एक महिला के रूप में रहने वाले साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर महारानी उर्फ फूल सिंह देखभाल के लिए रहता था। फूल सिंह महिला का रूप धारण किए रहता है। इसलिए उसे महारानी कहा जाता है। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व नांगल सोती क्षेत्र के गांव ईनामपुरा निवासी भोलेनाथ भी श्मशान घाट पर आकर रहने लगे। दोनों में श्मशान घाट पर रहने को लेकर विवाद चल रहा था। श्मशान घाट पर आने वाले शवों के परिजनों की ओर से कुछ पैसे दिए जाते है। इन्हीं पैसों को लेकर दोनों में रहने के लिए वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान महारानी ने नुकीली सरिया भोलेनाथ के सीने में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी महारानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच