फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A orderly of judgey jumping in river but life saved in Bijnor

Bijnor: जजी के अर्दली ने बैराज से गंगा में लगा दी छलांग, ऐसे बची जान, इस वजह से उठाया था ये कदम

Thu, 29 Feb 2024 07:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Feb 2024 07:53 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में जजी के अर्दली ने बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, गोताखोरों ने समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया और उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
A orderly of judgey jumping in river but life saved in Bijnor
बिजनौर का गंगा बैराज

विस्तार

बिजनौर में जजी में अर्दली के पद पर तैनात व्यक्ति ने बिजनौर बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, गोताखोरों की मदद से समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। बाद में पुलिस ने परिवारजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। बताया गया कि परिवार में अनबन होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज के गेट नंबर चार के सामने एक व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदते हुए लोगों ने देखा और शोर मचा दिया। चौकी से पुलिस भी दौड़कर पहुंच गई। गोताखोरों ने तुरंत ही गंगा से बाहर निकाल लिया। जिनकी शिनाख्त राजीव खन्ना पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल खन्ना निवासी मोहल्ला आवास विकास बिजनौर के रूप में हुई।

विज्ञापन

बताया गया कि घर में आपसी कहासुनी के चलते नाराज होकर राजीव खन्ना घर से निकल आए थे और बिजनौर बैराज पहुंच गए। राजीव खन्ना जजी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं जोकि अर्दली के पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घर में कहासुनी के चलते बैराज से गंगा में कूद गए थे। रेस्क्यू करते हुए गोताखोरों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed