{"_id":"5d9b8bf58ebc3e012e1f4a3b","slug":"a-gradual-hunger-continues-for-tehsil-establishment-bijnor-news-mrt4473345168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्थापना को लेकर क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्थापना को लेकर क्रमिक अनशन जारी
विज्ञापन
तहसील स्थापना को लेकर क्रमिक अनशन जारी
हल्दौर। हल्दौर को तहसील बनाने की मांग को लेकर नगर व क्षेत्र के लोगों का प्रत्येक सोमवार को किया जाने वाला क्रमिक अनशन 13 वें सोमवार को भी जारी रहा।
ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में दिए जाने वाले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि नगर व अधिकांश क्षेत्रवासी तहसील संबंधी अपने कार्यों के लिए बिजनौर जाना पड़ता है। क्षेत्रवासी तहसील का दर्जा दिलाए जाने की मांग सरकार से लंबे समय से करते चले आ रहे है लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। इस दौरान क्षेत्रवासी एकत्र होकर थाने पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दरोगा संदीप पवार को सौंपा। क्रमिक अनशन की अध्यक्षता कौशल दिवाकर व संचालन सहकारी गन्ना समिति के पूर्व उपसभापति प्रमोद कुमार भोले ने किया। अनशन पर महावीर सिंह, घनश्याम दत्त गांधी, डॉ. महिपाल सिंह, अरविंद कुमार, ममता रस्तोगी, शलभ शर्मा, गौरव कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।