फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A girl of Rajasthan reached lover house in Bijnor

प्यार में हद पार: राजस्थान से प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, नींदडू में भी युवक के पास पहुंची युवती, मचा हड़कंप

Thu, 25 Apr 2024 11:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 11:07 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में प्रेम प्रसंग के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जहां राजस्थान से प्रेमिका बिजनौर में अपने प्रेमी के यहां पहुंच गई तो वहीं दूसरे जनपद से एक युवती के युवक के घर आने पर हड़कंम मच गया।

विज्ञापन
A girl of Rajasthan reached lover house in Bijnor
प्रेम प्रसंग मामला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जहां राजस्थान से युवती बिजनौर में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई तो वहीं दूसरे जनपद से युवती के प्रेमी के घर आने पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


प्रेमी के बुलाने पर राजस्थान से आई प्रेमिका
अफजलगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती अपने प्रेमी के बुलावे पर राजस्थान से अकेली अन्य समुदाय के युवक के भरोसे चली आई, जिसकी भनक हिंदू संगठन को होने पर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवती को हिंदू संगठन के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जिला पाली राजस्थान निवासी 21 वर्षीय युवती का करीब चार वर्ष से अफजलगढ़ थाने के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते युवती बुधवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी अपने प्रेमी के बुलाने पर अकेली उसके पास आ पहुंची। इसकी भनक हिंदू संगठन व शिवसेना को लग गई।

इसके चलते शिव सेना प्रमुख संजय राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हो गए। वहीं अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक व युवती को थाने ले आए, जिस पर थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने मामले की जांच करते हुए युवती को हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता निवासी कोतवाली शहर बिजनौर के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दिए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

इस मौके पर शिव सेना प्रमुख संजय राणा, बलराम राठी, मनवीर यादव, नितिन, मुकेश शर्मा व चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

दूसरे जनपद की युवती के युवक के घर आने से हड़कंप
नींदडू में दूसरे जनपद की युवती के अपना घर छोड़कर चौकी क्षेत्र के युवक के घर आने से परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती के परिवारों का निजी मामला बताकर आपस में निपटाने का कहकर चली गई।

बुधवार की अपराह्न अमरोहा की एक युवती चौकी क्षेत्र नींदड़ू के गांव में अपनी बहन की रिश्तेदारी में एक युवक के घर पहुंच गई। परिजनों ने उससे अचानक और बिना बताए घर से आने का कारण पूछा, तो उसने युवक से अपने संबंध बताते हुए उसके साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। युवक ने युवती के साथ अपने संबंधों से इनकार किया और उसे अपने घर या अपनी बहन के पास जाने को कहा। लेकिन युवती ने ऐसा नहीं किया और युवक के साथ रहने अपनी जिद पर अड़ गई। युवती के अपने या अपनी बहन के घर नहीं जाने पर युवक ने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक-युवती की बात सुनी तथा परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का होने के चलते परिवारजनों को अपने स्तर से मामला सुलझाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed