{"_id":"62b871b47457f2542863048b","slug":"a-girl-missing-in-ganges-at-vidur-kuti-ghat-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विदुर कुटी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियों समेत तीन लोग डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विदुर कुटी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियों समेत तीन लोग डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया, एक लापता
Sun, 26 Jun 2022 08:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:19 PM IST
सार
दारानगर गांव की रहने वाली आदेश अपने तीन बच्चों बेटी मनु (16) और भावना (11) व बेटे तरुण कुमार (17) के साथ विदुर कुटी घाट के ठीक सामने गंगा नहाने गई थी। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आकर भावना और तरुण को बचा लिया।
विज्ञापन
किशोरी की तलाश में जुटे गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के दारानगर गंज में स्थित विदुर कुटी घाट के सामने गंगा स्नान के दौरान दो किशोरियां समेत तीन लोग बह गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने एक किशोरी व किशोर को बचा लिया। बहाव के चलते एक किशोरी का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुट गई है। गोताखोरों द्वारा नाव मंगवाकर उसे ढूंढने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
दारानगर गांव की रहने वाली आदेश अपने तीन बच्चों बेटी मनु (16) और भावना (11) व बेटे तरुण कुमार (17) के साथ विदुर कुटी घाट के ठीक सामने गंगा नहाने गई थी। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आकर भावना और तरुण को बचा लिया, जबकि मनु गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर गोताखोर और ग्रामीण घाट पर एकत्र हो गए और मनू को ढूंढने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
वहीं गंज पुलिस चौकी के इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लापता किशोरी इंटर की छात्रा है। साथ ही गांव के गोताखोरों द्वारा नाव मंगाकर किशोरी की तलाश की जा रही है। इसी बीच गोताखोरों को किशोरी की तलाश के दौरान वहां पर एक अज्ञात लाश मिली है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। गंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, समाचार लिखे जाने तक बच्ची की तलाश जारी थी।
विज्ञापन