{"_id":"68432ce4300f315e0609927f","slug":"a-five-year-old-innocent-child-was-mauled-to-death-by-dogs-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151660-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच साल की मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच साल की मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
Fri, 06 Jun 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ की फैजी कालोनी में कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
अफजलगढ़ (बिजनौर)। नगर पालिका क्षेत्र की फैजी काॅलोनी में शुक्रवार की सुबह मां के साथ दूध लेने गई यास्मीन (5) पुत्री महबूब को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। कुत्ते काफी देर तक बालिका को नोंचते रहे। पता लगने पर परिजनों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को खदेड़ा।
यास्मीन अपनी मां गुलशन के साथ मोहल्ले से ही दूध लेने गई थी। लौटते समय गुलशन आगे निकल गई और यास्मीन काफी पीछे रह गई। तभी 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बालिका के सिर, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोंच डाला। काफी देर तक कुत्ते उसे नोंचते रहे। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और कुत्तों को भगाया। लहूलुहान बालिका को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यास्मीन अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। घर में ईद के त्योहार की तैयारी चल रही थी। परिवार की सबसे छोटी बेटी की मौत पर अब मातम परसा हुआ है।