फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fire broke out in the siege, a tempo filled with groves burned

घेर में आग लगी, परच्यून से भरा टेंपो जला

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the siege, a tempo filled with groves burned
रेहड़। दहलावाला में घेर में आग लगने से परच्यून के सामान से भरा टेंपो और पराली जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी आबिद ने बताया कि उसका घर व घेर आसपास है। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने बताया कि उसके घेर में आग लग गई है। आग का पता लगते ही परिजन घेर में दौड़ पड़े। घेर में जाकर देखा तो परच्यून के सामान से भरा टेंपो, पराली जल रहे हैं। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घेर में रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था। आबिद ने बताया की उसका बेटा सरफराज टेंपो में परच्यून का समान भरकर आसपास के गांवों में फेरी करता है। तीन दिन पूर्व राजनगर में सड़क दुर्घटना में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। परच्यून के सामान से भरा टेंपो घेर में खड़ा था। टेंपो में दाल, चावल, मिर्च, मसाले आदि के कट्टे भरे थे जो आग से जलकर स्वाह हो गए। पशुओं के चारे के लिए रखी पराली भी जल गई। आग बुझाने के प्रयास में उसका बेटा शाहिद भी मामूली रूप से झुलस गया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। पीड़ित के अनुसार उसका हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उधर, तहसीलदार चंद्रकांता का कहना है कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजकर घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed