फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A debt ridden youth committed suicide, case filed against four tax collectors

Bijnor: कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या, चार कर खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
A debt ridden youth committed suicide, case filed against four tax collectors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नूरपुर/ राजा का ताजपुर। गांव राजा का ताजपुर में एक युवक ने घर में छत के पंखे से लटक कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। आरोप है कि कर्ज की मांग को लेकर देनदार आए दिन उस पर दबाव बनाने के साथ गाली गलौच और मारपीट की धमकी दे रहे थे। मृतक के पिता राजाराम सिंह की ओर से एक महिला सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को गांव राजा का ताजपुर निवासी मयंक उर्फ चिंकू (21) ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को दी तहरीर में पिता राजाराम ने बताया कि मयंक उर्फ चिंकू पर लाखों रुपए का कर्ज था। स्थानीय निवासी पूनम त्यागी पत्नी सुरेंद्र त्यागी, राहुल, अंकुर पुत्रगण अमर सिंह, नितिन पुत्र चंद्रपाल सिंह आए दिन उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


दो पूर्व पूनम त्यागी युवक के घर आकर एक मोबाइल फोन छीन ले गई थी। बुधवार की सुबह मयंक के साथ मारपीट की, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उक्त आरोपियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed