फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A Child Dies by Drowning in Toilet Tank in Bijnor District of Uttar Pradesh

शौचालय के टैंक में डूबकर मासूम की मौत, माता-पिता का रो- रोकर बुरा हाल, घर में मचा कोहराम

Tue, 15 Oct 2019 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
A Child Dies by Drowning in Toilet Tank in Bijnor District of Uttar Pradesh
मासूम बच्चे की शौचालय के टैंक में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेलते हुए लापता हुआ सात वर्षीय बालक घर के सामने नवनिर्माण मकान के खुले शौचालय के गड्ढे में डूबा मिला। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव बैरमनगर स्थित नई कॉलोनी निवासी तकमील अंसारी का सात वर्षीय पुत्र अकरम मंगलवार की दोपहर को स्कूल से आने के उपरांत खेलने चला गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे पास ही नवनिर्माण घर में कुछ बच्चे खेलने गए तो उन्होंने अकरम को घर में बनाये शौचालय के गड्ढे में तैरता हुआ पाया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed