फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A cache of liquor found in the house of a railway worker

Bijnor News: रेलवे कर्मी के घर मिला शराब का जखीरा

Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
A cache of liquor found in the house of a railway worker
- ऐसे ब्रांड की बोतलें भी मिली, जिनकी बिजनौर में बिक्री भी नहीं होती
विज्ञापन

- रेल कर्मी फरार, साथी दबोचा, हिमाचल और हरियाणा मार्का शराब बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे कर्मी के घर में महंगी शराब की बोतलों का जखीरा मिला है। घर में बारनुमा जगह से 109 बोतल बरामद की गई हैं। इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि रेल कर्मी फरार है।
आबकारी विभाग और शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम शहर की कृष्णा पुरम कॉलोनी स्थित रेल कर्मी विवेक कुमार के मकान में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि मकान में एक जगह शराब की बोतलों को सलीके से सजाकर रखा गया था, ऐसा लगा मानों बार खुली हो। पुलिस टीम ने इस घर से एक-एक कर कुल 109 शराब की बोतलें बरामद की, सभी बोतल हरियाणा और हिमाचल मार्का हैं। मौके से हरेंद्र सिंह निवासी दरगोपुर नंगली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विवेक कुमार निवासी कृष्णापुरम कॉलोनी बिजनौर फरार है।
विज्ञापन

फरार आरोपी धामपुर और नगीना के बीच पड़ने वाले हबीबवाला रेल फाटक पर गेटमैन है, जोकि काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहा है। पकड़े गए आरोपी हरेंद्र सिंह का चालान कर दिया। इस दौरान शहर कोतवाल राजीव चौधरी, आबकारी निरीक्षक अभय सिंह, चौकी प्रभारी यशदेव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे पकड़ में आया मामला
गांधी जयंती होने की वजह से सोमवार को जिलेभर में शराब की दुकानें बंद थी। ऐसे में एक मुखबिर के जरिए एक बोतल शराब की खरीदारी कराई गई। दुकानें बंद होने की वजह से आरोपी ने उक्त बोतल दुगने मूल्य पर बेची। इसके बाद आबकारी विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मकान में बारनुमा जगह से जखीरा पकड़ लिया। शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि 8000 रुपये से लेकर 400 हजार रुपये की कीमत वाली बोतल भी बरामद की गई है। ऐसी ब्रांड भी मिली है जो बिजनौर में बिकती ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed