{"_id":"48-80432","slug":"Bijnor-80432-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को भगाने में चार लोगों ने की थी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को भगाने में चार लोगों ने की थी मदद
Bijnor
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विस्फोट के बाद बिजनौर से फरार हुए आतंकियों को भगाने मेें मुरादाबाद के दो प्रभावशाली समेत एक टेलर व उसकी शिक्षिका पत्नी भी शामिल थी। डीआईजी ने इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी है कि शिकायत करने वाला व्यक्ति कौन है। वहीं आरोपियों की जांच मुरादाबाद पुलिस से कराई जा रही है।
बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी शहाबुद्दीन नामक व्यक्ति ने डीआईजी से की शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को मोहल्ला जाटान में विस्फोट के बाद आतंकियों को भगाने में मुरादाबाद के दो प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ एक टेलर व उसकी शिक्षिका पत्नी ने उनकी मदद की थी। टेलर व पत्नी बिजनौर आए तथा आतंकियाें को निकालकर ले गए। आतंकियों को भगाने वाले सभी सिमी संगठन से जुडे़ हैं। इनमें एक सिमी का कमांडर है। मुरादाबाद में बैठे दो प्रभावशाली व्यक्तियों ने आतंकियों को भगाने का तानाबाना बुना था। बिजनौर की जांच शहर कोतवाली के एसएसआई जसपाल सिंह को सौंपी गई है।