फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चड्ढा ग्रुप की बिजनौर शुगर मिल के संचालन पर संशय खत्म

चड्ढा ग्रुप की बिजनौर शुगर मिल के संचालन पर संशय खत्म

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शुगर मिल न चलने के कयासों के बीच किसानों द्वारा किया गया आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। किसानों के उग्र तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने मिल चलवाने की घोषणा कर दी है। 21 दिसंबर से मिल विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। वहीं मिल संचालन की घोषणा होते ही प्रशासन ने शराब की दुकानें खुलवानी शुरू कर दी हैं। दुकानों पर पुलिस तैनात की जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल के अधिकारियों ने टरबाइन खराब होने की बात कहते हुए जनवरी में मिल का संचालन शुरू करने की बात कही थी। इसी बीच कयास लगने शुरू हो गए थे कि मिल को यहां से हटाकर प्लॉटिंग की जाएगी। इसके विरोध में भाकियू के बैनर तले किसानों ने 25 नवंबर व एक दिसंबर को मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था और जिलेभर में शराब की दुकानों पर ताले लगा दिए थे। किसानों ने मिल न चलने तक शराब की दुकानें न खुलने देने व चड्ढा ग्रुप की शराब न बिकने देने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में प्रशासन ने वार्ता विफल होने के बाद मिल चलवाने की घोषणा की है। छह दिसंबर को बॉयलर पूजन व 18 को इंडेंट जारी होगा तथा 21 दिसंबर को मिल पर तौल शुरू हो जाएगी। एडीएम प्रशासन विनोद सिंह चौधरी, डीसीओ ओपी सिंह, वेब ग्रुप में सीनियर जीएम केन बीएस चौहान व जीएम एचआर अशोक सिंह, बिजनौर मिल प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने पुष्टि की है। डीसीओ का कहना है कि बॉयलर पूजन के साथ ही छह हजार कुंतल का इंडेंट जारी हो जाएगा। ये गन्ना चांदपुर मिल को भिजवाया जाएगा। 21 को पूरी क्षमता का इंडेंट जारी हो जाएगा। उधर, शराब की दुकानें खुलने का पता चलते ही किसान रशीदपुर गढ़ी में इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। इससे पूर्व बंद शराब की दुकानों से ताले खुलवाने के लिए भाकियू के साथ हुई प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। भाकियू ने बिजनौर शुगर मिल चलने तक किसी भी तरह का समझौता करने से इंकार कर दिया है। बैठक में भाकियू जिले में चड्ढा ग्रुप की शराब नहीं बिकने देने के अपने निर्णय पर अडिग रही।
विज्ञापन

गुरुवार को एडीएम प्रशासन विनोद सिंह चौधरी, एसडीएम अंजूलता, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, सीओ राजेश कुमार, डीसीओ ओपी सिंह आदि ने आईटीआई बिजनौर में भाकियू पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। प्रशासन ने किसानों से शराब की दुकानें खुलने देने के लिए कहा। बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह, लाल सिंह, विरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, अतुल, वेदपाल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह का कहना है कि अधिकारियों ने फोन पर मिल चलवाने के बारे में बताया है। लेकिन घोषणा से कुछ नहीं होगा। उन्होंने इस बारे में हाईकमान को अवगत करा दिया है। हाईकमान के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed