{"_id":"48-66797","slug":"Bijnor-66797-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में एसबीडी कॉलेज का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में एसबीडी कॉलेज का दबदबा
Bijnor
Updated Wed, 18 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। एसबीडी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी महिला-पुरूष तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता में एसबीडी कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने निशाने पर हाथ आजमाकर किया। इस दौरान डीएसएम कॉलेज कांठ से दीपाली, सोनी, मीनाक्षी, एसबीडी कॉलेज से अंजली, मोनिका, नीतू, तसलीम, आरएसएम कॉलेज से ज्योति, मोनिका, रानी एवं जेएसएच कॉलेज अमरोहा से दयानंद आर्य और जीएसएच कॉलेज चांदपुर से सचिन, शुभम और पुष्पेंद्र ने निशाना लगाया। एसबीडी कॉलेज की छात्राओं ने अचूक निशाने लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाजी के महिला वर्ग में एसबीडी की मोनिका, नीतू, तसलीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएसएम कॉलेज कांठ की दीपाली चतुर्थ स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में जेएसएच हिंदू कॉलेज अमरोहा के दयानंद आर्य ने प्रथम, जीएसएच कॉलेज चांदपुर के शुभम ने द्वितीय तथा संयुक्त में एसबीडी कॉलेज की अंजली प्रथम रही। प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह आदि रहे।