{"_id":"48-58953","slug":"Bijnor-58953-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरबाज ने जिलाध्यक्ष पर रायफल तानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरबाज ने जिलाध्यक्ष पर रायफल तानी
Bijnor
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। एक दूसरे के क्षेत्र में दखल देने पर सपाई भिड़ बैठे। रविवार को जलीलपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन को चांदपुर के पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान ने साथियों के साथ घेर लिया तथा बदसलूकी की। इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष पर रायफल तान ली। यह देख उनके समर्थक हक्के बक्के रह गए। राशिद हुसैन ने पूरी घटना से हाईकमान को अवगत करा दिया है।
जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व शेरबाज पठान के बीच चल रही तनातनी किसी से छिपी नहीं है। कई बार दोनों में तकरार हो चुकी है। ताजा मामला रविवार शाम का है। राशिद समर्थकों के साथ जलीलपुर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर कार से लौट रहे थे। जलीलपुर के पास दत्तियाना से लौटते हुए रास्ते में शेरबाज पठान ने राशिद को समर्थकों के साथ घेर लिया और नौबत मारपीट तक आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरबाज पठान ने राशिद पर रायफल तान दी तथा भविष्य में उसके क्षेत्र में दखल न देने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। उधर, शेरबाज पठान ने कहा राशिद बसपा नेताओं व सभासदों को साथ लेकर घूम रहे थे। उन्होंने इस पर एतराज किया तो राशिद ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष हैं, किसी को भी साथ लेकर घूम सकते हैं। इस बात पर विवाद हो गया। दोनाें ओर से खूब कहासुनी व गालीगलौज हुई। उन्होंने रायफल तानने की बात को गलत बताया है। शेरबाज के मुताबिक उसे बदनाम करने के लिए राशिद व उनके समर्थक ये आरोप लगा रहे हैं।