{"_id":"48-46516","slug":"Bijnor-46516-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज टोल भी होगा फ्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज टोल भी होगा फ्री
Bijnor
Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । भाकियू मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा और ब्रजघाट टोल प्लाजा पर कब्जा करने के बाद दिल्ली - कोटद्वार हाईवे पर बिजनौर के बैराज गंगा के टोल पर भी कब्जा कर सकती है। भाकियू नेताओं ने इसकी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
भाकियू ने पहले मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर कब्जा किया। किसान मेरठ टोल पर डेरा डाले हैं और वहां से नहीं हटे। टोल फ्री कराकर ही भाकियू ने दम लिया। प्रशासन की किसानों को हटाने की हर कोशिश नाकाम रही। इसके बाद भाकियू ने शनिवार को ब्रजघाट टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर लिया। वे वहां डटे है। अब किसानों ने बिजनौर में दिल्ली - कोटद्वार हाईवे टोल पर भी कब्जे की तैयारी शुरू कर दी। बैराज टोल को पहले से ही फ्री करने की मांग उठती रही है । इस टोल से रोजाना वाहनों से मोटा धन वसूला जाता है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के मुताबिक बैराज टोल को भी फ्री कराया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही कार्यकर्ताओं की इस बारे में बैठक बुलाई जा रही है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी बैराज टोल फ्री कराने के उन्हें निर्देश दिए हैं।