{"_id":"48-46511","slug":"Bijnor-46511-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सफाई में जुटे हिंदू संगठन, रैली निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सफाई में जुटे हिंदू संगठन, रैली निकाली
Bijnor
Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लगातार प्रदूषित हो रही गंगा को बचाने के लिए गंगा समग्र अभियान के तहत रविवार को हिंदू संगठनों ने सामूहिक रुप से नगर में बाइक रैली निकाल कर लोगों में गंगा के प्रति आस्था और श्रद्धा का अहसास कराने की पहल की। गंगा बैराज पर मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता के साथ गंगा बचाने का संकल्प लिया और गंगा की सफाई की। उधर, विदुर कुटी में भी गंगा की सफाई कर मानव श्रृंखला बनाई।
नगर पालिका चौराहे से प्रदीप भूरे, अजीत अग्रवाल और विप्लव चौधरी के नेतृत्व में बाइक रैली गंगा बैराज पर पहुंची। वहां स्वयं सेवकों ने मानव श्रृंखला बनाई और गंगा घाट की सफाई भी की। इस दौरान गंगा समग्र अभियान के संयोजक मयंक मयूर ने कहा कि साध्वी उमा भारती के नेतृत्व में गंगा बचाओ अभियान चल रहा है। पहले चरण में सितंबर से गंगा रक्षा संकल्प की सभाएं की गई। दूसरे चरण में गंगा तटों पर सामाजिक जन चेतना और तीसरे चरण में रविवार को मानव श्रृंखला बनाई। मयंक मयूर ने कहा कि गंगा को पुन: निर्मल बनाकर उसके गौरवशाली स्वरूप का स्मरण कराया करना है। इसके लिए सामाजिक और देशभक्त लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि गंगा माता के प्रति हिंदू, मुसलमान, अमीर और गरीब सभी की श्रद्धा होती है, इसलिए गंगा की रक्षा के लिए सभी वर्गों को जागना होगा।
गंगा सफाई अभियान और मानव श्रृंखला में विभाग प्रचारक धनीराम, विभाग कार्यवाह सुनील, हेमेंद्र पाल सिंह, डॉ. तेजपाल वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, प्रशांत महर्षि, सीताराम राणा, प्रभा राजपूत, सविता शर्मा, संगीता अग्रवाल, ललित राजपूत, चंद्रवीर गहलौत, महेंद्र धनौरिया, सत्यवीर त्यागी, विकास अग्रवाल, सुभाष वाल्मीकि, संजय गुप्ता, पूर्व विधायक लवकुश, राधेश्याम, सौबीर, शिवराम, वेदप्रकाश, संदीप तायल, अनिल विश्नोई, शेखर चौधरी, विकास लाटियान, नगर अध्यक्ष भाजपा दीपक गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, विदुर कुटी के पास गंगा तट पर भी सफाई अभियान चलाया और मानव श्रृंखला बनाई गई। राजपाल सिंह, अनिल माहेश्वरी, जीवन लाल, रोहिताश, राकेश कुमार, पंडित नारायण शर्मा, ऋषिपाल सिंह, आशु अग्रवाल, राज कुमार शर्मा, कौशल शरण अग्रवाल, सतेंद्र शरण आदि मौजूद रहे।