{"_id":"48-42350","slug":"Bijnor-42350-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से बनेंगे एसपीओ-पुलिस मित्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से बनेंगे एसपीओ-पुलिस मित्र
Bijnor
Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस मित्रों के साथ एसपीओ भी बनाएगी। साफ छवि के लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। इन लोगों को पुलिस द्वारा अलग से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
पुलिस महकमे में काफी समय से नए एसपीओ नहीं बनाए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर काबू पाने के लिए एसपीओ पुलिस के मददगार साबित होते हैं। माहौल खराब होने में भी इनकी मदद ली जाती है। पुलिस महकमे में नए सिरे से एसपीओ के साथ पुलिस मित्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले भर की पुलिस को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहां कितने एसपीओ व पुलिस मित्र बनने हैं, थाना पुलिस को टारगेट सौंप दिया गया है। इसके लिए साफ सुथरी छवि के लोग तलाशे जा रहे हैं। एसपी नितिन तिवारी के मुताबिक एसपीओ व पुलिस मित्र बनाने के बाद दोनों को अलग से जिम्मेदारी दी जाएगी। इनके पास हर गली मुहल्ले के संभ्रात लोगों के नाम व मोबाइल नंबर होंगे। अलग से ऐसे लोगों की डायरी बनाई जाएगी, जो अफसरों के अलावा थानों में मौजूद रहेगी। एसपी ने बताया कि एसपीओ व पुलिस मित्र बनाने पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
शासन से दो खाद्य निरीक्षक मिले
बिजनौर। मुख्य अभिहित एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन से जनपद को दो खाद्य निरीक्षक मिल गए हैं। मुजफ्फरनगर से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने गुरुवार को ज्वाइनिंग कर ली है।