{"_id":"39574","slug":"Bijnor-39574-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज के लिए तैयार है ईदगाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज के लिए तैयार है ईदगाह
Bijnor
Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। ईद के मौके पर सोमवार को ईदगाह पर नमाज अदा कराने के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
मुहल्ला काजीपाड़ा से थोड़ा आगे ईदगाह स्थित है। नगर और आसपास के गांवों के मुसलमान ईद की नमाज यहीं अदा करते हैं। शहर काजी ताहिर अली के अनुसार ईद की नमाज सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ईदगाह के मैदान में उगी खरपतवार को उखाड़कर मैदान की सफाई करा दी गई है। नमाज अदा करने के लिए कली-चूने से लाइनें बनाई गईं हैं। इन लाइनों के अंदर इतनी जगह रखी गई है कि नमाजी बिना किसी परेशानी के नमाज पढ़ सकें।
रविवार को हुई तेज बारिश से ईदगाह के पास सड़कों के दोनों ओर पानी भर गया था। ईदगाह कमेटी ने मजदूरों की सहायता से पानी को सड़क के बाहर खेतों में डलवा दिया। ईदगाह के बाहर की ओर क्षतिग्रस्त हुई दीवारों की मरम्मत करा दी गई है। शहर काजी ने मुस्लिमों से अधिक से अधिक संख्या में ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करने की अपील की है।
ईद पर बाजार हुए गुलजार
नजीबाबाद। रमजान के आखिरी रोजे पर मुस्लिमों के चेहरे ईद की खुशियों में डूबे दिखाई दिए। सवेरे से ही बाजार गुलजार रहे तथा लोगों ने जमकर खरीदारी की।
मुकद्दस रमजान में पूरे माह रोजे रखने के बाद रोजों की शुक्रिया के रूप में ईद का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर पर देखी गईं। आखिरी रोजे पर सवेरे से ही बाजारों में रौनक रही। बच्चों, महिलाओं सहित लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुपहर बाद से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। आखिरी रोजा खुलने के बाद जमकर ईद के चांद की खुशी आतिशबाजी के साथ मनाई गई। ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
मुशायरा-कवि सम्मेलन आज
नजीबाबाद। सौहार्द समिति नजीबाबाद की ओर से गंगा-जमुनी ईद मिलन कार्यक्रम आरएन केला इंटर कॉलेज में अपराह्न दो से सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। संयोजक प्रदीप डेजी ने बताया कि ईद मिलन कार्यक्रम के मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में जाने-माने शायर एवं कवि शिरकत करेंगे।
नमाज के लिए ईदगाह तैयार
रविवार की तड़के हुई मूसलाधार वर्षा से ईदगाह क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। हर्सवाड़ा प्रधान जाहिद अंसारी, नगरपालिका अध्यक्ष मुअज्जम खां, ईदगाह कमेटी के खालिद अकील, विधायक तसलीम अहमद आदि के प्रयासों से ईदगाह क्षेत्र को ईद की नमाज के उपयुक्त बनाया गया। ईदगाह पर ईद की नमाज प्रात: 9 बजे तथा जामा मस्जिद पर ईद की नमाज प्रात: 8.30 बजे होगी।
खरीददारी करने उमडे़ ग्राहक
बिजनौर। ईद के मौके पर मुसलिम वर्ग के लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ अधिक होने पर देर रात तक दुकानें खुली रहीं।
सोमवार को ईद है। ईद से एक दिन पहले लोगों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। सुबह के समय तेज बारिश के बाद भी बादल छाए रहने से दुकानदारों को बिक्री प्रभावित होने का अंदेशा लग रहा था, लेकिन दुपहर बाद बादल छंटने से बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ आई। ग्राहकों ने कपड़ों, जूतों, सैवईं व मेवे आदि की खरीददारी की। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति संघ द्वारा लगाए गए बिक्री केंद्राें पर भी दूध जल्द ही खत्म हो गया। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए देर रात तक बाजार खुले रहे।