फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   93 Responses to Solutions Day

समाधान दिवस में आईं 93 शिकायतें

Tue, 06 Mar 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 06 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
93 Responses to Solutions Day
Solution day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से दर्ज शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शिता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। करीब 93 शिकायतें दर्ज की गईं। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अटल कुमार राय, एसपी प्रभाकर चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। बास्टा के कौसर आदिल ने गांव बास्टा पंचायत की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में कहा कि गांव अहरौला रोड पर करीब 50-60 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत का पंचायती भवन था। इसके कुछ भूखंड में एक सार्वजनिक जच्चा बच्चा केंद्र का निर्माण करीब 20 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया था। केंद्र के पूर्व में कुछ स्थान खाली पड़ा है।
विज्ञापन


इसके कुछ भाग में गांव के ही एक व्यक्ति ने दुकान का निर्माण कर लिया है। राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, राजीव गर्ग, ऋषि कुमार रवि, राजवीर सिंह, सुधीर कुमार अग्रवाल, इंतजार जैदी एडवोकेट आदि ने तहसील परिसर में शौचालय बनवाने, सीओ ऑफिस के सामने लगे इंडियन मार्का नल का पानी खराब होने के कारण रिबोर कराने आदि की मांग की। इस दौरान सीएमओ, एसडीएम शिशिर कुमार सहित विभागीय अधिकारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, धामपुर में तहसील के सभाकक्ष समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 32 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने अधिकारियों से सरकार की मंशा के अनुरूप में निष्पक्षता के साथ शिकायतों का निदान करने के निर्देश दिए।  शिकायत राजस्व विभाग , विद्युत विकास विभाग की रही। संचालन तहसीलदार भान सिंह ने किया।

फरियादियों ने सुनाई आपबीती
नजीबाबाद । संपूूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों ने जन शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया।  मंगलवार सुबह ड्वाकरा हॉल में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम एसके सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने शिकायतों की सुनवाई की।


विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने मंडावली थाने के सिपाही मनोज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम दाउदपुर नन्हेड़ा निवासी फैजान अहमद ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार संबंधी गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की। फैजान का आरोप है कि गांव में बने इज्जतघर मानक के अनुरूप नहीं बने हैं। गांव की सड़कें और विद्युत व्यवस्था बदहाल है। आरोप है कि गांव के विकास के लिए लाखों रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, लेकिन कहीं भी विकास नजर नहीं आ रहा। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में मो. नदीम, अबरार, नूर अली, मो. साजिद, तासीर अहमद आदि शामिल रहे।  ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed