{"_id":"5ce0551dbdec22074c262c5c","slug":"91558205725-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी कराने पर मिलेंगे तीन हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी कराने पर मिलेंगे तीन हजार रुपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नसबंदी कराने पर मिलेंगे तीन हजार रुपये
बिजनौर। बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए शासन ने पुरुष और महिला नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में इजाफा किया है। नए वित्तीय वर्ष 2019-20 से प्रत्येक केस पर लाभार्थी को तीन हजार रुपये की धनराशि खातों में ट्रांसफर (एनईएफटी) भेजी जाने लगी है। इससे पूर्व, महिला नसबंदी पर 1400 और पुरुष नसबंदी पर दो हजार रुपये की ही धनराशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाती थी।
जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए शासन ने नसबंदी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। इसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष जनसंख्या जागरूकता कार्यकम भी आयोजित करती है। सूबे की सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2019-20 में नसबंदी प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया है। जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन योजना के नोडल अधिकारी रोहताश कुमार बताते हैं कि नसबंदी कराने पर महिला लाभार्थी को सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में दो हजार एवं ऑपरेशन से प्रसव के तुरंत बाद नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिजनौर जनपद मिशन परिवार विकास में आता है और यहां की सकल प्रजनन दर 3.2 प्रतिशत है, जो औसत दर से अधिक है। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए 3.1 प्रतिशत की गई है और केंद्र सरकार द्वारा इसे 2.7 फीसदी है। इसलिए यहां पर पुरुष और महिलाओं की नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे पूर्व, महिला लाभार्थी को ई भुगतान के माध्यम से 1400 और पुरुषों को दो हजार रुपये दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि सकल प्रजनन दर को नियंत्रित करने के लिए यह धनराशि बढ़ाई गई है।