{"_id":"5cc1f7d7bdec22144a274b65","slug":"91556215767-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज के पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज के पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैराज पर सड़क की मरम्मत शुरू
बिजनौर। दिल्ली पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। एनएच मेरठ के साथ एफटीपीवाई दिल्ली की टीम ने पुल पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया। कंप्रेशर और अन्य मशीन भी बैराज पहुंच गईं।
दिल्ली पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के पुल पर गेट नंबर 14 के सामने सड़क का डेढ़ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बड़े वाहनों के प्रवेश पर एक माह तक रोक लगा दी गई। छोटे वाहन धीमी गति से निकालने के प्रशासन ने निर्देश दिए थे। एनएच मेरठ की टीम के सदस्यों ने डीएम सुजीत कुमार के साथ मौके का मुआयना किया था। एनएच की टीम ने मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर दिल्ली भेज दिया था। एस्टीमेट पास नहीं होने की वजह से मरम्मत का काम बीच में था। कई दिन से काम शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था। बृहस्पतिवार को एनएच की टीम के साथ एफटीपीवाई दिल्ली की टीम बैराज के पुल पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। कंप्रेशर मशीन से टूटी सड़क के कुछ हिस्से को तोड़कर अलग किया। क्षतिग्रस्त हिस्से की बजरी को अलग करके वह हिस्सा दोबारा से बनाया जाएगा। एसडीएम बृजेश कुमार ने बैराज के पुल पर जाकर मरम्मत के काम की समीक्षा की। देखा कि टीम किस तरह काम कर रही है। एसडीएम के मुताबिक मरम्मत के लिए मशीन आ गई हैं। मरम्मत का काम शुरू हो गया है।