फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
नजीबाबाद। महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर आर्य समाज आदर्शनगर के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उधर, महर्षि दयानंद विद्यालय मुस्सेपुर के विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर भव्य रैली निकाली।
विज्ञापन

आर्य समाज आदर्शनगर के प्रधान ओमप्रकाश आर्य, मंत्री खेमचंद आर्य, कोषाध्यक्ष पवन आर्य, संतोष बाला आर्या, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश के निर्देशन में रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ, आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर के महर्षि दयानंद विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर नजीबाबाद और ढाकी साधो के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शोभायात्रा में महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े उद्घोष लगाए। हिंदू युवा वाहिनी के सचिन पंडित, धर्मेंद्र आर्य, अंशुल आर्य के नेतृत्व में भी युवा वाहिनी सदस्यों ने शोभायात्रा में भाग लिया। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ की अंजली, कणिका, शिवानी, अंशु ने आचार्या डॉ. प्रियंवदा वेद भारती, संतोष बाला आर्या के नेतृत्व में गायत्री मंत्र और श्लोक आदि के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन किया। रैली का नेतृत्व पवन आर्य, विकास आर्य, ओमप्रकाश, नानक चंद आढ़ती, डॉ. ओमपाल आर्य, बाबूराम आर्य, सुरेंद्र आर्य, विक्रम सिंह, विकास कुमार, खेमचंद, समरपाल सिंह ने किया। नगर में भ्रमण करती हुई शोभायात्रा रवा राजपूत धर्मशाला पहुंची। यहां संगोष्ठी में डॉ. प्रियंवदा भारती, ओमप्रकाश, राजेश शास्त्री, विजय गोयल, हर प्रसाद शास्त्री, देवेंद्र नाथ महाजन, राहुल अग्रवाल, अंकुश शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उधर, आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर स्थित महर्षि दयानंद विद्यालय की प्रधानाचार्या गर्जना आर्य के निर्देशन में स्कूली विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर रैली निकाली। विद्यार्थियों ने दयानंद सरस्वती के आदर्शों को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया। आर्य सुगंध संस्थान की कमलेश आर्या, ग्राम प्रधान अजयवीर सिंह, सोहन लाल, आदेश कुमार, शिवचरन, रीना राजपूत, सर्वेश, मनीषा ने महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर संस्थान की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed