फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र व्यवस्थापकों से लिए गए सीसीटीवी कैमरे अपडेट होने के प्रमाण पत्र

केंद्र व्यवस्थापकों से लिए गए सीसीटीवी कैमरे अपडेट होने के प्रमाण पत्र

Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों से लिए गए सीसीटीवी कैमरे अपडेट होने के प्रमाण पत्र
सीसीटीवी कैमरे का मांगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन बनाने के प्रयास में लगा है। केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे संचालित होने का प्रमाण पत्र लिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। शासन नकल विहीन परीक्षा कराने को कृतसंकल्प है। सूबे के डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री लगातार शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिले को पांच जोन 22 सेक्टर में बांटा गया है। तहसील एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट है। ड्यूटी पर लगे अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। परीक्षा केंद्रों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। डीएम अटल कुमार राय स्वयं चार फरवरी को परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सभी 129 केंद्र व्यवस्थापकों से यह प्रमाण पत्र लिया गया है कि कैमरे संचालित हैं। और कोई तकनीकी कमी नहीं है। कॉलेजों से परीक्षा के दौरान कैमरे संचालित करने और आपरेटर की व्यवस्था रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed