{"_id":"5c421decbdec2273a1355419","slug":"91547836908-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक चलेगा मिजिल्स, रुबेला टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक चलेगा मिजिल्स, रुबेला टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान में सहयोग न करने पर होगी कार्रवाई: डीएम
2020 तक चलेगा मिजिल्स, रुबेला टीकाकरण का चलेगा अभियान
डीएम ने सभी से की सहयोग की अपील
फोटो-11
बिजनौर। केंद्र सरकार के निर्देश पर नौ माह से 15 साल तक बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलाए जा रहा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान वर्ष 2020 तक चलने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में 26 नवंबर 2018 को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एस.के निगम के अनुसार अब तक जनपद में कुल 14 लाख आठ हजार 216 बच्चों के टीकाकरण के सापेक्ष कुल 11 लाख दो हजार 314 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा चुका है। दो लाख 87 हजार 898 बच्चे एमआर के टीक से वंचित रह गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार प्रदेश की उपलब्धि 85 प्रतिशत है, जबकि इसके सापेक्ष जनपद की उपलब्धि 80 प्रतिशत है। जनपद की 14 इकाइयों में से नजीबाबाद शहरी एवं ग्रामीण, नगीना, नूरपुर, हल्दौर की उपलब्धि जनपद के सापेक्ष कम है।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिन मदरसों, स्कूलों में बच्चे वैक्सीनेशन से वंचित रहे गए हैं, उन मदरसों व स्कूलों से संबंधित प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ग्राम प्रधान, राशन डीलर आदि का सहयोग लें, जो भी इसमें सहयोग नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसीएमओ एस.के निगम, बीएसए महेश चंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण सहित समस्त एमओआईसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक आज
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि मिजिल्स रुबेला टीकारण के संबंध में एसडीएम, एबीएसए, बीडीओ आदि टीकाकरण से संबंधित अधिकारियों की बैठक 19 जनवरी को कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
सीडीओ ने उपस्थिति का निरीक्षण किया
बिजनौर। मुरादाबाद मंडल आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ प्रवीण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने कहा कि इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालयों में आने के निर्देश दिए।