{"_id":"5c40ce51bdec22739f7563ff","slug":"91547750993-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने ब्लॉक के कई गांव में आयोजित की संगोष्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने ब्लॉक के कई गांव में आयोजित की संगोष्ठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना
नजीबाबाद। सपा की ओर से चलाए जा रहे समाजवादी विकास एवं सामाजिक न्याय अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के कई गांव में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठियों में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास में अल्पसंख्यक एवं दलित समाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के निर्देशन में क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर, कनकपुर, कल्याणपुर, ताहरपुर इस्हाक, कबाड़ीवाला, दाऊदपुर नन्हेड़ा, मोचीपुरा, दिनौड़ी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। पिछड़े वर्ग प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यवीर सिंह ने भाजपा पर जनता की अपेक्षाओं के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज के अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों की अनदेखी की गई है। उन्हें योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव बरता जा रहा है। बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रदेश और केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने की सलाह दी। संगोष्ठियों में जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल, नईम मकरानी, वीके कश्यप, नितिन कश्यप, फुरकान अहमद, अनुज चौधरी, सुखवीर सिंह, अशरफ अंसारी, महताब अहमद सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।