फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला प्रशासन और आकाशवाणी के लक्ष्य हमारा कार्यक्रम का समापन

जिला प्रशासन और आकाशवाणी के लक्ष्य हमारा कार्यक्रम का समापन

Sat, 05 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन और आकाशवाणी के लक्ष्य हमारा कार्यक्रम का समापन
‘जनपद को स्वच्छ और नदियों को निर्मल बनाने का अभियान जारी रहेगा’
विज्ञापन

नजीबाबाद। शासकीय और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से जनपद बिजनौर को स्वच्छ रखने, नदियों की स्वच्छता और निर्मलता बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। आकाशवाणी और जिला प्रशासन के स्वच्छता अभियान पर आधारित ‘लक्ष्य हमारा’ रेडियो शृंखला कार्यक्रम के नजीबाबाद से समापन पर डीएम ने यह बात कही।

स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्य लक्ष्य हमारा का समापन डीएम, डीपीआरओ और एसडीएम की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर डीएम ने जनपद बिजनौर और जनपद से निकलने वाली नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाने के मिशन की जानकारी दी। डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर तरल एवं ठोस कूड़ा निस्तारण संयंत्रों की स्थापना के लिए जल्द धनराशि उपलब्ध कराने की जानकारी दी। डीपीआरओ मनीष कुमार और एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने स्वच्छता मिशन में जन सहभागिता और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में सनव्वर अली खां, दिव्यांक रतन और मयूर टांक ने स्वच्छता व जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। लाइव प्रसारण में बीडीओ एके मौर्य, ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी, रेखा सैनी, ग्राम पंचायत सेक्रेट्री गौसिया अंसारी, डॉ.राखी अग्रवाल, मनोज त्यागी, अनुराधा माथुर, रश्मि अग्रवाल, प्रदीप डेजी, अमन कुमार ने स्वच्छता मिशन पर चर्चा में भाग लिया। केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढ़ा और डीडीजीई राजेश कुमार ने लक्ष्य हमारा की सफलता के लिए जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed