{"_id":"5c1a8badbdec22571d7df86a","slug":"91545243565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को देंगे धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को देंगे धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति करेंगे जागरूक
बिजनौर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को अब परिषदीय स्कूलों के माध्यम से धार दी जाएगी। इसके लिए जिले के कई स्कूल चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से अलख जगाई जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागृति लाई जा सके। चिह्नित स्कूलों को लगभग पंद्रह हजार की धनराशि भेजी गई है।
परिषदीय स्कूलों में महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए शिक्षा के साथ अब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अहम भूमिका निभाई जाएगी। इसके लिए जिले के कई स्कूल चिह्नित किए गए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि ब्लॉक हल्दौर प्राथमिक विद्यालय खतापुर व धर्मपुरा, किरतपुर प्राथमिक विद्यालय हमीदपुर माखन, मोहम्मदपुर देवमल का प्राथमिक विद्यालय नसीरी, ब्लॉक नजीबाबाद प्राथमिक विद्यालय रानीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किरतपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय हमीदपुर माखन, हल्दौर मुबारकपुर तालन व चौंकपुरी, मोहम्मदपुर देवमल उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी, ब्लॉक नजीबाबाद अकबरपुर आंवला को चिह्नित किया गया है। इन स्कूलों के लिए सोमवार को डीएम द्वारा दस से पंद्रह हजार के चेक भी दिए गए हैं। इन स्कूलों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को धार देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में प्रोजेक्टर की व्यवस्था कराने की कवायद भी की जा रही है। स्कूलों में प्रोजेक्टर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म तथा बालिका शिक्षा से जुड़ी फिल्म के माध्यम से बालिका शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के शिक्षक सुधीर राणा व प्राथमिक विद्यालय खतापुर के शिक्षक ज्ञान सिंह पहले भी सम्मानित हो चुके हैं। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि स्कूलों में शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शासन की योजना है।
माता अभिभावक समूह भी होंगे सक्रिय
परिषदीय स्कूलों में गठित माता अभिभावक समूह को सक्रिय किया जाएगा। मासिक बैठकों में शिक्षकों द्वारा समूह की सदस्यों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी जाएगी। संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए माताओं को जागरूक करने के लिए मासिक बैठक आयोजित करने को कहा गया है। शत प्रतिशत छात्राओं को स्कूलों से जोड़ने पर काम किया जा रहा है।