फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परीक्षा केंद्र बनाने को कैमरे लगे होना अनिवार्य

परीक्षा केंद्र बनाने को कैमरे लगे होना अनिवार्य

Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाने को कैमरे लगे होना अनिवार्य
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कैमरे लगे होना अनिवार्य
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर स्कूलों में वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जोरों से चल रहा है। 12 अक्टूबर तक जिन स्कूलों में यह कैमरे नहीं लगेंगे उन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं होगा। डीआईओएस राजेश कुमार ने जिले के प्रधानाचार्यों से इसकी सूचना उपलब्ध कराने को निर्देश दिए हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम अंतिम चरण में है। इस बार शासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के कक्षों की अगली व पिछली दीवार पर वीडियो रिकार्डर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने इस बारे में बताया कि विद्यालयों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कैमरे अनिवार्य रूप से 12 अक्टूबर तक लगने हैं। 12 अक्टूबर की रात 12 बजे परिषद की वेबसाइट लॉक कर दी जाएगी तथा किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा। जिन विद्यालयों में कैमरे निर्धारित तिथि नहीं लगेंगे उनको बोर्ड का परीक्षा केंद्र कतई नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जिले के प्रधानाचार्यों से कैमरे लगवाने की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जा सके। डीआईओएस ने विद्यालयों के बारे में मांगी गई 40 बिंदु आधारभूत सूचनाएं भी 12 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed