{"_id":"5b4512b24f1c1b00278b5abd","slug":"91531253426-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आए युवा पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आए युवा पीढ़ी
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ब्राह्मण सभा अमरोहा की कार्यकारिणी की परशुराम युवा मंच के संयोजक कपिल शर्मा के मोहल्ला कोट स्थित आवास पर हुई बैठक में समाज में फैली करीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी से आगे आने का आहवान किया गया।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष अतुल पंडित ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठित होने की जरूरत पर जोर दिया। महामंत्री वरुण त्रिवेदी ने ब्राह्मण समाज में संवाद कायम रखने और एकजुटता के लिए नगर के सभी ब्राह्मण परिवारों की जनगणना की जरूरत बतायी। उन्होंने युवा पीढ़ी से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। बैठक में नगर क्षेत्र में सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का फैसला लिया गया। इस दौरान राम बिहारीलाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र शर्मा, आशुतोष त्रिवेदी, विजय कुमार शास्त्री, तुलसीराम दुबे, उमाशंकर दुबे, पवन कौशिक, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।