{"_id":"5b43b40d4f1c1bae288b58fe","slug":"91531163661-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर रेलवे के मेट सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर रेलवे के मेट सहित दो की मौत
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, रेलकर्मी ट्रेन से कटा
धामपुर (बिजनौर)। हबीबवाला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने एक कर्मचारी को शव की देखभाल करने के लिए भेज दिया। इस कर्मचारी की उसी स्थान पर दूसरी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद बहराइच के हरदोई थाना क्षेत्र के गांव सिसौईपुरबा निवासी शिवराम यादव ने बताया कि उसका चचेरा भाई रामू यादव (25) और वह जालंधर से जन नायक एक्सप्रेस में लौट रहे थे। जब ट्रेन हबीबवाला स्टेशन से पहले पहुंची तो उसका भाई ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, स्टेशन मास्टर ने बताया कि जब उन्हें ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने मेट नेकलाल (59) निवासी हबीबवाला को शव की देखभाल के लिए मौके पर भेजा। वहां उसकी हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दारोगा रामनिवास ने बताया कि घटना इत्तिफाक होने के कारण कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बारे में बहराइच पुलिस के माध्यम से युवक के परिजनों तक सूचना पहुंचा दी गई है।