{"_id":"5a78a4b64f1c1b9f268b87f9","slug":"91517855926-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू गुट ने पंचायत के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू गुट ने पंचायत के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। भाकियू भानु गुट ने तहसील परिसर में सभा कर किसानों को समस्या से निजात दिलाने और मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार को तहसील परिसर में भाकियू भानु गुट की पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली होने का आरोप लगाया। उधर, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। केंद्र, प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। जिला महासचिव वीर सिंह के संचालन में हुई मासिक पंचायत में शिवकुमार, विजय, धर्मपाल, हरि सिंह, छतरपाल, फुरकान, नंदराम, डोरी पहलवान, शेर अली सहित कई किसान शामिल हुए। मासिक पंचायत के बाद भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें किसानों का संपूूर्ण कर्ज माफ करने, मिलों व गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने, नहरों में पानी छुड़वाने, नांगल से चंदक नहर पटरी मार्ग पक्का बनवाने, गन्ना किसानों को 14 दिन के भी चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराने सहित कई मांगें उठाई गईं।