फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वाणिज्य कर विभाग ने चलाया जागरुकता एवं पंजीयन अभियान

वाणिज्य कर विभाग ने चलाया जागरुकता एवं पंजीयन अभियान

Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने चलाया जागरुकता एवं पंजीयन अभियान
जीएसटी के प्रति व्यापारियों को किया जागरुक
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। वाणिज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित कर व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर दिव्यमूर्ति के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय कारोबारियों से जीएसटी पंजीकरण के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की। असिस्टेंट कमिश्नर विजयपाल सिंह ने जीएसटी के अंतर्गत रिटर्न फाइल करने की सरल प्रक्रिया से व्यापारियों को अवगत कराया। व्यापारी शाहिद सिद्दीकी की ओर से जीएसटी को लेकर उठाए गए सवाल पर डिप्टी कमिश्नर दिव्यमूर्ति ने शंकाओं का समाधान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश गर्ग, उमाकांत सिंघल ने विभागीय अधिकारियों के साथ जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। बैठक में नईम टाटा, नानकचंद आढ़ती, अमित मित्तल, आशीष तोश्नीवाल, प्रदीप डेजी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed