{"_id":"5a26dbf34f1c1b4e718b766e","slug":"91512496115-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालिया ग्लोबल एकेडमी केबीसी एवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालिया ग्लोबल एकेडमी केबीसी एवार्ड
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। वालिया ग्लोबल एकेडमी की ओर से आयोजित स्वाति गंगवार और प्रणव ने संयुक्त रूप से केबीसी एवार्ड जीता।
वालिया ग्लोबल एकेडमी की ओर से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच कौन बनेगा चैंपियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में वालिया ग्लोबल एकेडमी की स्वाति गंगवार और बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रणव के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। परीक्षा में समान अंक पाने पर दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। एकेडमी के प्रबंधक कमलकांत वालिया, इंदु वालिया, स्कूल चेयरमैन रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया और प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने दोनों विद्यार्थियों को नगद धनराशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार में घोषित 25 हजार रुपये की धनराशि दोनों विद्यार्थियों में समान रूप से वितरित की गई। चेयरमैन रमाकांत वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति अभिरुचि जागृत करना, उनमें शैक्षिक, बौद्घिक और चारित्रिक विकास को बढ़ाना है।