{"_id":"5a26dbe24f1c1bd9798c0e82","slug":"91512496098-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया। उत्पीड़न बंद न होने पर जिलास्तर का आंदोलन चलाने व कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि विभाग ने भ्रष्टाचार व व्यापारियों के उत्पीड़न में नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। दो हजार की विभागीय फीस वाले काम के व्यापारियों से 20-20 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर नगर पालिका का पानी इस्तेमाल करते हैं। विभाग के अधिकारी, कर्मचारी दुकान से पानी का सैंपल लेकर इसे फेल करने की धमकी देकर मोटी रकम मांगते हैं। जबकि नगर पालिका का पानी जल निगम द्वारा की गई जांच में एकदम शुद्ध निकला है। बैठक में जिले में लंबे समय से जिला प्रशासन द्वारा व्यापार बंधु की बैठक न होने पर भी रोष जताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, दिलशाद खान, सौरभ सिंघल, मानव सचदेवा, सौरभ अग्रवाल, सचिन राजपूत, सरदार अरवेंद्र सिंह, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।