{"_id":"594d649f4f1c1be51b8b49a2","slug":"91498244255-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों के बड़ी संख्या में होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों के बड़ी संख्या में होंगे तबादले
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के लिए बीईओ से मांगी शिक्षकों की सूची
बिजनौर।
शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले होंगे। इसके लिए बीएसए ने जिले के सभी खंड़ शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की सूची ब्लॉकवार जमा करने के निर्देश दिए हैं। उधर, तबादलों की हलचल से शिक्षक परेशान हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में काफी लंबे समय से शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं। इस बार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक और छात्रों का अनुपात तय कर तबादले करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले के सभी विकास क्षेत्रों में तीन-तीन जोन बनाए जाएंगे। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 30 छात्रों पर एक शिक्षक और जूृनियर स्कूलों में 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक का अनुपात तय किया गया है। साथ ही, जूनियर स्कूलों में तीन शिक्षक अनिवार्य रूप से रखे जाएंगे। जिन स्कूलों में छात्रों के सापेक्ष शिक्षक अधिक हैं, वहां से उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा।
इस संबंध में बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से छात्रों के अनुपात के अनुसार शिक्षकों की सूची मांगी है। ब्लॉक स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। बीएसए कार्यालय की मानें तो ब्लॉक हल्दौर, मोहम्मदपुर देवमल, अल्हैपुर, नजीबाबाद में छात्रों के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या अधिक है। इन विकास क्षेत्रों के शिक्षकों के तबादले दूसरे ब्लॉकों में किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। इस बार तबादला नीति के साथ ही शासन स्तर से ही स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजित होकर आए हैं।
विज्ञापन
एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में ही शिक्षकों के बडी़ संख्या में तबादले हो सकते हैं। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक, शासन के निर्देश पर जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं तथा छात्र कम हैं, उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। इसके लिए ब्लॉक के सभी बीईओ से शिक्षकों की सूची जमा करने को कहा गया है।