{"_id":"594ac0c14f1c1b4b538b47cb","slug":"91498071233-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुचि चौघरी भी बनी प्रस्तावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुचि चौघरी भी बनी प्रस्तावक
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सुचि चौघरी भी बनेंगी प्रस्तावक
बिजनौर। राष्ट्रपति चुनाव में बिजनौर का सम्मान और बढ़ गया है। भाजपा विधायक सुचि चौधरी को भी राष्ट्रपति चुनाव में प्रस्तावक बनाया जाना है। बुधवार को सुचि चौधरी ने दिल्ली जाकर इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी की हैं।
भाजपा हाई कमान ने राष्ट्रपति चुनाव में जिले के दो विधायकों लोकेंद्र चौहान व ओम कुमार को प्रस्तावक बनाया है। लोकेंद्र चौहान भाजपा विधान मंडल दल के कोषाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के प्रस्तावक भी रह चुके हैं। पार्टी ने अब सदर विधायक सुचि चौधरी को भी प्रस्तावक बनाया है। सुचि चौधरी पेद्दा कांड में जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी हैं। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक बनाए जाने से समर्थक खुश हैं।