फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मारपीट के विरोध में सफाई कर्मियों ने काम बंद किया

मारपीट के विरोध में सफाई कर्मियों ने काम बंद किया

Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में सफाई कर्मियों ने काम बंद किया
सफाईकर्मी हड़ताल पर
विज्ञापन

गए, मारपीट की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का ताजपुर (बिजनौर)।
गांव रवाना शिकारपुर में ग्रामीण के सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे गांव में गंदगी का ढेर लग गया। सफाईकर्मी ने ग्रामीण के विरुद्घ थाने में तहरीर दी है।
ग्राम पंचायत रवाना शिकारपुर में सफाई के लिए तीन कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मचारी कामिल का आरोप है कि पिछले शुक्रवार को वह गांव में सफाई कर रहा था। गांव के ही भूरे खां ने उससे अपने सीमेंट के कट्टे उतरवाने को कहा। उसने निजी कार्य करने से मना किया तो भूरे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कामिल के मुताबिक, भूरे खां ग्राम प्रधान का खास है और अक्सर सफाईकर्मियों के काम में हस्तक्षेप करता है।
विज्ञापन

मारपीट से क्षुब्ध तीनों सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। एक सप्ताह से गांव में सफाई कार्य न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी कामिल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्योहारा थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने तहरीर मिलने से इनकार कर दिया है। ग्राम प्रधान के पति नईम अहमद का कहना है कि सफाईकर्मियों के आरोप गलत हैं और किसी से मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed