फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   82 patients of corona infection found in the district

सात दिन में मिले सबसे कम मरीज, 82 पर सिमटा आंकड़ा

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
82 patients of corona infection found in the district
जिले में कोरोना संक्रमण के 82 मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को जिले में कोरोना के 82 मरीज मिले हैं। यह पिछले सात दिनों में सबसे कम हैं। जिले में अब सक्रिय केस 1207 रह गए हैं। सभी मरीजों को घर में ही रखा गया है।
पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। मंगलवार को इसमें राहत मिली है। हालांकि मंगलवार को रिपोर्ट भी कम ही लोगों की आई थी। कुल 1137 लोगों की रिपोर्ट में 82 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पांच स्वास्थ्य कर्मचारी, तीन बैंककर्मी और दो शिक्षक शामिल हैं। मंगलवार को कोरोना की संक्रमण दर 7.21 प्रतिशत रहा। मंगलवार को 236 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। किसी भी मरीज को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। एसीएमओ डा. देवीदास के अनुसार सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। सभी को होम आइसोलेशन के संबंध में बता दिया गया है। कोई परेशानी होने पर वे टीम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिन जांच संक्रमित
17 जनवरी 2108 226
18 जनवरी 1754 236
19 जनवरी 1643 165
20 जनवरी 2015 276
21 जनवरी 1686 164
22 जनवरी 1696 198
23 जनवरी 1255 190
24 जनवरी 1304 133
नोट: कोरोना के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
आधी हुई संक्रमण दर
जिले में कोरोना संक्रमण की दर करीब 15 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। मंगलवार को यह लगभग आधी रह गई है। अगर जनता कोरोना गाइडलाइंस का पालन करेगी तो संक्रमण से जल्दी निजात मिल सकती है। साथ ही कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराना भी सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed