फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गुलदार को पकड़ वनों में छुड़वाने की मांग

गुलदार को पकड़ वनों में छुड़वाने की मांग

Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गुलदार को पकड़ वनों में छुड़वाने की मांग
गुलदार को वनों में छुड़वाने की मांग
विज्ञापन

अफजलगढ़ । गांव सलावतनगर में आबादी के आसपास गुलदार के दिखाई देने से लोगों में भय है। लोग दहशत में जंगल जाने में भी कतरा रहे हैं । ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाकर वनों में छुड़वाने की मांग की है। ग्रामीण सुहेल, अरमान , दानिश, पंकज , नरेश, सलीम, हरपाल लाखन ,रामकुमार व अखलाक आदि का कहना है कि कई दिन से बस्ती के आसपास लगातार गुलदार की आमद हो रही है, जिसके कारण लोगों में गुलदार का भय व्याप्त है। बच्चे व महिलाऐं खेतों पर भी जाने से घबरा रहे हैं। लगभग पांच माह पहले गुलदार ने इसी बस्ती के आसपास जंगल में काम करने गई एक महिला व एक व्यक्ति को हमला कर जख्मी कर दिया था। वह वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग करते चले आ रहे हैं। वन अधिकारी श्यामलाल यादव का कहना है कि वह टीम भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed