फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, बच्चे को दिया जन्म

चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, बच्चे को दिया जन्म

Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, बच्चे को दिया जन्म
चलती ट्रेन में महिला को प्रसव, बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन

नजीबाबाद। चलती ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने पर महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

जनता एक्सप्रेस ट्रेन से चफरिया बाजार बहराइच निवासी प्रदीप अपनी गर्भवती पत्नी नेहा सैनी के साथ अपने घर लौट रहा था। देहरादून से शाहजहांपुर जा रहे प्रदीप की पत्नी को ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने से पहले अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। नजीबाबाद जीआरपी पुलिस को महिला के तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष जगत सिंह के निर्देशन में सोमवार की देर रात जनता एक्सप्रेस ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी पुलिस ने प्रसव पीड़िता को 108 एंबुलेंस की मदद से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे की सकुशल सलामती पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बाद में जीआरपी पुलिस ने परिजनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed