{"_id":"5c815ebebdec2214422f9b0c","slug":"81551982270-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो बॉयलाजी की टीम पहुंची कालागढ़, तीन वन कर्मियो के सैंपल भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो बॉयलाजी की टीम पहुंची कालागढ़, तीन वन कर्मियो के सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोबायोलॉजी की टीम पहुंची कालागढ़
कालागढ़। स्वास्थ्य विभाग की माइक्रोबायोलॉजी की टीम ने कालागढ़ में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर वन विभाग के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तीन वनकर्मियों के सैंपल लैब को जांच के लिए भेजने की संस्तुति की गई है। स्वास्थ्य विभाग की माइक्रोबायोलॉजी की टीम ने कालागढ़ पहुंचकर पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद के साथ कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज कार्यालय में वनकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। माक्रोबायोलाजिस्ट प्रकाश थपलियाल, जिला समन्वयक सुभाष भट्ट, सीएमओ कार्यालय के शुभम नेगी ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें तीन के नमूने जांच के लिए लैब को भेजे गए है। लैब से परिणाम आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि वनकर्मियों को उपचार दिया जा रहा है। सभी स्वस्थ है। किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिल रहे। अधिक बीमार कर्मचारियों के सैंपल लिए गए है।
एक की हो चुकी है मौत
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनात एक वनकर्मी की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। जिसका पता लखनऊ के पीजीआई से पता चला था। तब से ही वन विभाग में स्वाइन फ्लू को लेकर हड़कंप है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी चेताया है। कालागढ़ में स्वास्थ्य की आवाजाही बढ़ गई है।