फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट

कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट

Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट
भारी वाहनों का किया गया रूट डायवर्ट
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। महा शिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है। हाइवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने के साथ उन्हें घंटों रोक-रोककर छोड़ा जा रहा है।

जलालाबाद क्षेत्र के देव फिलिंग सेंटर के निकट मेरठ-पौड़ी हाइवे तथा जलालाबाद-कोतवाली नहर पटरी मार्ग पर जगह-जगह भारी वाहन खड़े हैं। नगर क्षेत्र के अन्य मार्गों पर भी प्रशासन द्वारा कांवड़तियों के आवागमन मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों को रोका गया है। अधिकांश भारी वाहन हरिद्वार की ओर जाने वाले हैं। सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को असुविधा न हो इसलिए भारी वाहनों को कुछ समय रोकने के बाद डावर्जन रूट से रवाना किया जा रहा है। उधर शिवभक्तों को नगर क्षेत्र से सुरक्षित आवागमन देने के लिए सीओ अरूण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल, एसआई संजय कुमार, रविंद्र कुमार के नेतृत्व में नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहा, बिजौरी तिराहा तथा सीकेआई चौराहे सहित जगह-जगह पुलिस की पिकेट तैनात है। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ अरूण कुमार सिंह लगातार गश्त कर कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे हैं। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर में प्रथम जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed