{"_id":"5c573526bdec227382446e29","slug":"81549219110-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया
धामपुर। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने पुलिस बल के साथ रविवार को गांव जैतरा के टेंपो स्टैंड से लेकर रेलवे फाटक तक और नूरपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय तक मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया। लोगों को हिदायत दी कि सरकारी जमीन पर रखे अवैध खोखो को नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोगों ने अभियान का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती के सामने उनकी एक न चली।
रविवार को एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुुमार मौर्य और सीओ राजावत ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर रविवार को जैतरा टेंपो स्टैंड पहुंचे। यहां से जैतरा रेलवे फाटक तक और लोक निर्माण विभाग की सड़क पर रखे खोखो ध्वस्त कराया। इस दौरान कई स्थायी खोखे सरकारी जमीन पर रखे मिले। पुलिस ने उन्हें गिराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने हिदायत दी कि वह दो दिन भीतर स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। नहीं तो प्रशासन जेसीबी से इन्हें ध्वस्त करा देगा। उन्होंने नूरपुर मार्ग पर रेल की जमीन पर रखे मीट के खोखो को भी हटवाने की हिदायत दी। इस दौरान गांव जैतरा में सड़क किनारे रेत, बजरी की ढेर लगे मिलने पर एसडीएम खफा हो गए। उन्होंने दुकान मालिकों को हिदायत दी कि रेत, बजरी को सड़क से उठा लें, नहीं तो कार्रवाई होगी। कोतवाल को एसडीएम ने नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान के तहत पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे लकड़ी के काउंटरों, होटलों और रेस्टोरेंट की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। अभियान में कोतवाल संजय कुमार पांचाल के अलावा सीओ सर्किल धामपुर की नहटौर, धामपुर और स्योहारा थाने की पुलिस मौजूद रही।
वीडियो बनाने वालों को लिया हिरासत में
कुछ लोगों ने अभियान के तहत अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गई। माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ा। लोगों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने की आड़ में भेदभाव बरतने के आरोप लगाए।