फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
पुरानी पेंशन की मांग के लिए निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी ,पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षक व कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर पहुंच कर एसडीएम सदर को मांगपत्र देकर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की।

पुरानी पेंशन बहाली मंच के संरक्षक दुर्गा सिंह, संयोजक देशराज सिंह, अध्यक्ष नागेश कुमार, महामंत्री प्रशांत सिंह, अनुराग नाथ, अरविंद चौधरी के नेतृत्व में दोपहर करीब तीन बजे बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी पुराने महिला चिकित्सालय में एकत्रित हुए। सांय करीब पांच बजे यहां से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य डाकघर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मंच की ओर से एसडीएम सदर को मांगपत्र सौंपा गया। पत्र में कर्मचारियों व शिक्षकों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन को अविलंब बहाल करने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने को चेताया गया है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, उप्र जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी, कविराज, पीयूष कुमार, चंद्रपाल सिंह, संपूर्णानंद, ताजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय वर्मा, जगदीश सिंह, गोपाल सिंह, संदीप कुमार, राहुल सिंह, सरिता देवी, संजुला देवी, आदेश पाल सिंह, देशराज सिंह, अमित कुमार पाठक, असीम चौहान, मुजीबुर्रहमान, तरनजीत कौर मलिक, अलका रानी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed