फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोहनपुर में हुआ बिटिया हमारी का सीधा प्रसारण

मोहनपुर में हुआ बिटिया हमारी का सीधा प्रसारण

Wed, 19 Dec 2018 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुर में हुआ बिटिया हमारी का सीधा प्रसारण
बेटियों ने सशक्त बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

मंडावली। जिला प्रशासन और आकाशवाणी की ओर से मोहनपुर में बिटिया हमारी का सीधा प्रसारण हुआ। कार्यक्रम सुनकर बालिकाओं ने स्वयं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शिवमंदिर प्रांगण में बेटियों के साथ ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह, मुकेश अग्रवाल, हरनाल सिंह ने कार्यक्रम सुना। रोहिताश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आकाशवाणी के सुवेंद्र सिंह, मनोज त्यागी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि भाजपा मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष नीलम कर्णवाल ने कहा कि बेटियों को स्वयं की शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ने, सामाजिक कुरीतियों का डटकर मुकाबला करने तथा स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की आज आवश्यकता है। आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रिया चौधरी, प्रियंका, नेहा, ज्योति, शिवाली, श्रेया, ईशिका काकरान आदि बेटियों कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं का सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed